शारदीय नवरात्रि में इस साल भक्तों को हर तिथि में असमंजस है। आज 28 सितंबर को नवरात्रि की षष्ठी तिथि है, लेकिन कई लोग आज सप्तमी तिथि मान रहे हैं। यहां दूर करें कंफ्यूजन।
आज नवरात्रि का कौन सा दिन है
दुर्गा पूजा में सप्तमी तिथि से दशमी तिथि का विशेष महत्व होता है। लेकिन तिथि को लेकर इस साल भक्तों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसका कारण यह है कि इस वर्ष तृतीया तिथि की पूजा दो दिन हुई है।
29 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा और इस दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाएगी। ऐसे में आप तिथि को लेकर कंफ्यूज न हों और सही तिथि का पालन करते हुए पूजा-पाठ और व्रत-उपवास करें।
पंचांग के मुताबिक षष्ठी तिथि आज दोपहर 02:28 तक रहेगी और फिर सप्तमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। उदयातिथि के मुताबिक आज के दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा होगी।
सप्तमी तिथि की शुरुआत 28 सितंबर को दोपहर 2:27 से होगी और 29 सितंबर को शाम 4:31 पर समापन होगा। उदायतिथि के अनुसार सोमार, 29 सितंबर 2025 को सप्तमी पूजा का दिन रहेगा।
सप्तमी तिथि के बाद क्रमवार तरीके से 30 सितंबर को महा अष्टमी की पूजा, 1 अक्टूबर 2025 को महा नवमी पूजा और 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी या दशहरा मनाया जाएगा। अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन भी किया जाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


