खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शहर के तेलीबांधा क्षेत्र में स्थित होटल, बार, क्लब, पब और रेस्टोरेंट अब रात 12 बजे के बाद बंद होंगे। यहां 12 बजे के बाद कोई पार्टी या आयोजन नहीं किया जा सकेगा। डीजे और अन्य साउंड सिस्टम भी निर्धारित समय के बाद इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे। तेलीबांधा पुलिस ने शनिवार को सभी व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया है।
इस नोटिस के उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। सिविल लाइन के सीएसपी रमाकांत साहू ने जानकारी दी कि प्रशासन ने होटल, ढाबा, क्लब और पब को रात 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। ऐसे में रात 12:30 बजे तक सभी स्थान बंद कराए जाएंगे। देर रात तक न तो पार्टी की जा सकेगी और न ही शराब परोसी जाएगी। रात के वक्त सिर्फ फूड पार्सल सेवा की अनुमति रहेगी।
होटल, क्लब और पब में किसी भी कार्यक्रम के आयोजन के पूर्व थाना में सूचना देना अनिवार्य है। कार्यक्रम से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारी और डीजे का विवरण पुलिस को देना जरूरी है। कार्यक्रम में निजी सुरक्षाकर्मी, सीसीटीवी कैमरे और गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


