खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की रायपुर जिला (शहर) द्वारा पंडित दीनदयाल जी की जयंती मनायी गयी सर्वप्रथम प्रातः 11 बजे तेलीबांधा थाने के सामने स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया जिसमे छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू सहित पार्टी के नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे, साथ ही शाम 04 बजे एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पं. दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति त्याग, एकात्म मानववाद और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की चिंता को समर्पित रहा। उन्होंने केंद्र सरकार की वन नेशन–वन टैक्स की अवधारणा और जीएसटी रिफॉर्म पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पहले हर राज्य की अलग-अलग कर नीतियों से व्यापारी परेशान रहते थे, किन्तु आज टैक्स व्यवस्था सरल हुई है और टैक्स देने वालों की संख्या दोगुनी हो चुकी है।
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर स्वदेशी उत्पाद और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने में महती भूमिका निभाएंगे, जिससे राष्ट्र की आर्थिक नींव और मजबूत होगी।
जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, जीएसटी बचत उत्सव और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर विस्तार से अपने विचार रखे तथा कार्यकर्ताओं से संकल्पबद्ध होकर संगठन को सशक्त करने का आह्वान किया।
संचालन महामंत्री सत्यम दुबा ने और आभार सेवा पखवाड़ा के संयोजक अमित मैशरी ने किया
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, जयंती पटेल, नंदे साहू,प्रफुल्ल विश्वकर्मा, वर्णिका शर्मा, शंशाक शर्मा, सलीम राज, सुभाष तिवारी,चन्नी वर्मा, अंजय शुक्ला, गोपी साहू, अकबर अली, ललित जयसिंह, श्यामा चक्रवर्ती, सुभाष अग्रवाल, राजु मिश्रा ,संजय तिवारी, तुषार चोपड़ा,जितेंद्र गोलछा, अनिल बाग,विक्रम सिंह ठाकुर, नवीन शर्मा,रविन्द्र सिंह ठाकुर, मिली बैनर्जी, बजरंग खंडेलवाल, मनोज वर्मा, महेंद्र खोडियार, ख़ेम कुमार सेन,श्वेता विश्वकर्मा, राम प्रजापति, भीमवंत निषाद संदीप जंघेल, जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, अभियान टोली के सदस्य,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता भंग करने पर बड़ी कार्रवाई; केंद्र अध्यक्ष समेत 5 कर्मचारी निलंबित
- ज्येष्ठ माह में 4 एकादशी का संयोग, जानें अपरा, पद्मिनी, परमा और निर्जला एकादशी व्रत की तिथि
- IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची
- ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
- शीशम की पत्तियां: गर्मी का ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’, जानें वैज्ञानिक आधार और आयुर्वेद के प्रमाण
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या
- तुमीडीह डैम के पास जंगल में युवती की नृशंस हत्या, पहचान मिटाने चेहरे को पत्थर से कुचला
- मुख्यमंत्री साय ने पावन अचला एकादशी की दी शुभकामनाएँ


