खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श दीपक बैज के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वाधान में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में आज शुक्रवार काे संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने संगठन सृजन अभियान को लेकर कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीनी कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर फोकस है। कांग्रेस की नई पहल से संगठन सृजन अभियान को मिली सम्पूर्ण गति मिलेगी आगामी दिनों में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की उपस्थिति रहेगी।
सुशील मौर्य ने कह कि कांग्रेस द्वारा आगामी दिनों में वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान चलाया जायगा जिसमें हस्ताक्षर अभियान और पैदल मार्च शामिल किया गया है राहुल गांधी ने वोट चोरी के इस मुद्दे को उजागर किया है। भाजपा ने जो मतदाता सूचियों में धांधली की है और अब जनता ही भाजपा को जवाब देगी। कांग्रेस ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। भाजपा ने मतदाता सूचियों में धांधली कर सत्ता हथियाई है, लेकिन कांग्रेस इसे जन आंदोलन बनाकर गांव-गांव तक ले जाएगी। भाजपा जनता का वोट देने का अधिकार छीनना चाहती है, मगर कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी।
इस बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा, रामशंकर राव,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना,ब्लॉक अध्यक्ष बलरामयादव,संतोष सेठिया,फूलसिंह बघेल, समस्त ब्लॉक प्रभारी, सेक्टर,मंडल के प्रभारी व अध्यक्षगण,महामंत्री जाहिद हुसैन,पार्षदगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,सेवादल सहित महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending
- बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता भंग करने पर बड़ी कार्रवाई; केंद्र अध्यक्ष समेत 5 कर्मचारी निलंबित
- ज्येष्ठ माह में 4 एकादशी का संयोग, जानें अपरा, पद्मिनी, परमा और निर्जला एकादशी व्रत की तिथि
- IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची
- ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
- शीशम की पत्तियां: गर्मी का ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’, जानें वैज्ञानिक आधार और आयुर्वेद के प्रमाण
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या
- तुमीडीह डैम के पास जंगल में युवती की नृशंस हत्या, पहचान मिटाने चेहरे को पत्थर से कुचला
- मुख्यमंत्री साय ने पावन अचला एकादशी की दी शुभकामनाएँ


