खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शासकीय हाईस्कूल हाटकचोरा के नव निर्मित शाला भवन का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पांडे ने आज बुधवर काे लोकार्पण किया। साथ ही शाला भवन में बच्चों के साथ न्यौता भोज में शामिल होकर माध्यमिक व प्राथमिक शाला के बच्चों के साथ भोजन किया। इस अवसर पर किरण देव ने कहा कि नवीन शाला भवन के निर्माण से अध्यनरत छात्र-छात्राओं को अब पढ़ने में सुविधा होगी। शाला में अध्ययनरत छात्र खूब मेहनत कर मन लगाकर पढ़ाई करें । शाला के विकास में जो मांग रखी है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा । छात्र जीवन अपने जीवन का स्वर्णिम समय होता है। अपना लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें। श्री देव ने कहा कि न्यौता भोज कार्यक्रम से समाज के लोगों में सामुदायिक सहभागिता का विकास होता है।
लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे ने कहा नवीन शाला भवन के निर्माण से छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा होगी। डिजिटल इंडिया का समय है, आधुनिक तकनीकी से नवाचार से हमें जुड़ना है। लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई कर अपना लक्ष्य प्राप्त करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा का चौमुखी विकास कार्य हो रहा है।
इस दाैरान एक पेड़ मां के नाम के तहत शाला प्रांगण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, कलावती कसेर, पार्षद अफरोज बेगम, राजेश श्रीवास्तव, शशि रथ, अभय दीक्षित, योगेश ठाकुर, योगेश शुक्ला, संतोष बाजपेई,र तन ब्यास, संयुक्त संचालक राकेश पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बधेल, बीईओ अनिल दास, अखिलेश मिश्रा, प्राचार्य श्रीमती कविता बिजोरिया, एवं स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई
- कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
- मितव्ययिता की मिसाल: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने काफिले से हटाईं 4 गाड़ियां
- सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को
- सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण -प्रमुख सचिव बोरा
- “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
- छत्तीसगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 लागू: मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सख्त निर्देश, अब कचरा अलग न करने पर होगी कार्रवाई
- अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से मिलती है सफलता – सोनमणि बोरा


