Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री साय ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

    May 13, 2026

    कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा

    May 13, 2026

    मितव्ययिता की मिसाल: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने काफिले से हटाईं 4 गाड़ियां

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री साय ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • मितव्ययिता की मिसाल: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने काफिले से हटाईं 4 गाड़ियां
    • सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को
    • सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण -प्रमुख सचिव बोरा
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • छत्तीसगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 लागू: मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सख्त निर्देश, अब कचरा अलग न करने पर होगी कार्रवाई
    • अनुशासित परिश्रम, तप और त्याग से मिलती है सफलता – सोनमणि बोरा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » लेंजवारा में सम्पन्न हुआ महतारी सदन लोकार्पण का भव्य आयोजन
    दुर्ग

    लेंजवारा में सम्पन्न हुआ महतारी सदन लोकार्पण का भव्य आयोजन

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 24, 2025No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    लेंजवारा से मिला महिलाओं को नया सशक्तिकरण मंच, जिले मे हुआ महतारी सदनों का लोकार्पण

    कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा- महतारी सदन बनेगा महिलाओं की प्रगति और आत्मनिर्भरता का केन्द्र

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला बेमेतरा के विकासखण्ड बेरला के ग्राम लेंजवारा में मंगलवार को राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। महतारी सदन लेंजवारा में दोपहर 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला धमतरी से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर छत्तीसगढ़ के कुल 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। इनमें बेमेतरा जिले के 9 स्वीकृत महतारी सदनों में से 7 का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश की लगभग दो लाख स्व-सहायता समूहों की महिलाएँ वर्चुअल माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम की साक्षी बनीं।
    पूजा-अर्चना और फीता काटकर लोकार्पण
    कार्यक्रम की शुरुआत विधायक दिपेश साहू ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की। इसके पश्चात उन्होंने भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया और औपचारिक रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। लोकार्पण उपरांत वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और नागरिकों ने महतारी सदन भवन का अवलोकन किया और इसकी व्यवस्थाओं को देखा। उपस्थित ग्रामीणों ने इस नए भवन को महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए खुशी और उत्साह व्यक्त किया।
    विधायक दीपेश साहू बोले – रोजगार, सुरक्षा और योजनाओं से सीधे जुड़ेंगी महिलाएँ
    कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि महतारी सदन महिलाओं की प्रगति और आत्मनिर्भरता का नया द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ समाज की हर गतिविधि में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और महतारी सदन उनके लिए एक सुरक्षित एवं सहयोगी मंच सिद्ध होगा। यहाँ महिलाओं को सिलाई, बुनाई, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प जैसे प्रशिक्षण मिलेंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बनकर परिवार और समाज की रीढ़ बनेंगी। विधायक ने कहा कि महतारी सदनों के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाएँ ऋण सुविधा, उत्पादन का विपणन और राज्य स्तर तक बाजार से सीधा जुड़ाव प्राप्त कर सकेंगी। यह स्थान केवल आर्थिक लाभ का ही केंद्र नहीं होगा, बल्कि सामाजिक रूप से भी महिलाओं को सशक्त करेगा। घरेलू हिंसा, उत्पीड़न या अन्य सामाजिक समस्याओं पर परामर्श और कानूनी मदद भी यहीं उपलब्ध होगी।
    उन्होंने कहा कि महतारी सदन के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और शासन की योजनाओं की जानकारी सीधे प्राप्त होगी। इससे बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, कुपोषण कम होगा और ग्रामीण स्तर पर महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। साहू ने विश्वास जताया कि महतारी सदन पंचसूत्र पर आधारित होकर महिला स्व-सहायता समूहों को नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस सदन का उपयोग केवल लाभ लेने के लिए ही नहीं, बल्कि समाज में बदलाव की दिशा में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए भी करें।
    कार्यक्रम में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बेमेतरा जिले को कुल 9 महतारी सदन स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 7 का निर्माण पूर्ण हो चुका है। महतारी सदन को देखकर प्रसन्नता होती है, क्योंकि यह उसी तरह का अवसर है जैसे कोई व्यक्ति अपने घर का उद्घाटन करता है, वैसे ही आज हम महिलाओं के लिए समर्पित इस सदन का लोकार्पण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी परिकल्पना पुराने समय के गर्ल्स कॉमन रूम से ली गई है, जहाँ छात्राओं को सुरक्षित स्थान मिलता था। उसी तरह अब महिलाओं के लिए सुरक्षित महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है।
    कलेक्टर ने बताया कि इन सदनों के माध्यम से महिलाओं को शासन की योजनाओं की जानकारी सीधे उपलब्ध होगी और वे विभिन्न योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ ले सकेंगी। यहाँ महिलाएँ एकत्र होकर अपने आर्थिक संबल को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा कर सकेंगी और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। शर्मा ने कहा कि महतारी सदन पंचसूत्र- बचत, नियमित बैठक, समय पर ऋण वापसी, समूह का आंतरिक ऋण और महिला नेतृत्व-का पालन करते हुए ग्रामीण समाज में महिला सशक्तिकरण का सशक्त केंद्र साबित होंगे।
    मुख्यमंत्री और बेमेतरा कि ग्रामीण महिला के बीच सीधा संवाद
    कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी मे आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत लेंजवारा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम देवरबीजा की स्व-सहायता समूह की महिला पुष्पा साहू से सीधा संवाद किया। इस दौरान पुष्पा साहू ने महतारी सदन के बनने से होने वाले लाभों के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। उन्होंने साझा किया कि इस सदन के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, रोजगार और आर्थिक अवसर प्राप्त होंगे और वे अपने परिवार और समुदाय के लिए आत्मनिर्भर बन सकेंगी। मुख्यमंत्री ने पुष्पा साहू के विचारों की सराहना करते हुए महतारी सदन की स्थापना पर बधाई दी और कहा कि यह पहल पूरे जिले की महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इस संवाद ने कार्यक्रम को और जीवंत और महिलाओं के लिए प्रेरणादायक बना दिया।
    जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजककार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, मुख्य कार्यापालन अधिकारी श्रीमती प्रेमलता मंडावी, जनपद अध्यक्ष माधुरी रवि परगनिया, पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सरपंच डिगेश्वरी साहू, एडीएम डॉ.अनिल वाजपई, जनपद सीईओ, कार्यकर्ता एवं स्वसहायता समूह की महिलाएं सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा आयोजन की सभी तैयारियाँ पूर्व से ही पूरी कर ली गई थीं, जिससे कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
    महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण, रोजगार और सुरक्षा का मंच
    महतारी सदनों की स्थापना से महिलाओं को सिलाई, बुनाई, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प जैसे कार्यों का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। स्व-सहायता समूह की महिलाएँ यहाँ से ऋण सुविधा, बाजार से संपर्क और अपने उत्पादों की बिक्री के अवसर प्राप्त कर सकेंगी। साथ ही यह सदन सामाजिक दृष्टि से भी एक सुरक्षित मंच साबित होंगे, जहाँ महिलाएँ घरेलू हिंसा, उत्पीड़न जैसी समस्याओं पर परामर्श और कानूनी मदद ले सकेंगी। महतारी सदनों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे कुपोषण कम करने, बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने और शासन की योजनाओं से सीधा जुड़ाव सुनिश्चित होगा। कुल मिलाकर, महतारी सदन आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, रोजगार और सामाजिक सहयोग का केन्द्र बनकर महिलाओं को नई दिशा देंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत

    May 12, 2026

    भिलाई में भीषण सिलेंडर धमाका: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम

    May 12, 2026

    घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

    May 12, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,344

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,285

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,220
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री साय ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

    By Khabar WorldMay 13, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई…

    कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा

    May 13, 2026

    मितव्ययिता की मिसाल: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने काफिले से हटाईं 4 गाड़ियां

    May 13, 2026

    सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    मुख्यमंत्री साय ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

    May 13, 2026

    कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा

    May 13, 2026

    मितव्ययिता की मिसाल: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने काफिले से हटाईं 4 गाड़ियां

    May 13, 2026

    सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण -प्रमुख सचिव बोरा

    May 13, 2026

    “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”

    May 13, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.