खबर वर्ल्ड न्यूज-काेंड़ागांव। जिले के पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटना में हो रही वृद्धि की रोकथाम एवं उससे बचाव हेतु निर्देश प्राप्त हुआ।
जिसमें थाना कोण्डागांव एवं यातायात थाना के द्वारा संयुक्त टीम बनाकर मोटर सायकल में मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर तेज रफ्तार ,फर्राटेदार गाड़ी चलाने वाले 15 बाईकर्स के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् चालानी कार्यवाही किया गया एवं उनके गाड़ियों में लगे मोडिफाईड सायलेंसर व प्रेसर हॉर्न को निकलवाया गया साथ ही बाईकर्स के घर वालों/परिजनों को थाना बुलाकर भविष्य के लिए समझाईश दिया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना कोण्डागांव पुलिस एवं थाना यातायात के स्टाॅप का योगदान रहा।
Trending
- IPL 2026: रायपुर में ‘रेन विलेन’ का साया; RCB vs KKR महामुकाबले पर संकट के बादल
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले शातिर ‘गोरखा गैंग’ का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री साय ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई
- कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
- मितव्ययिता की मिसाल: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने काफिले से हटाईं 4 गाड़ियां
- सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को
- सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण -प्रमुख सचिव बोरा
- “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”


