खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए युवक आधी रात को घर में दाखिल हुआ, लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया। युवक के दोनों हाथ पैर-बांधकर जमकर पीटा। इसके बाद सामाजिक बैठक बुलाकर महिला को प्रेमी के हवाले कर दिया गया। पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के तेलाई कछार का युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से आधी रात मिलने के लिए पुहपुटरा गांव आया था। इसी दौरान घर वालों ने उसे पकड़ लिया और प्रेमी प्रेमिका के हाथ पैरों को बांधकर प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो बनाया गया। एक साथ बांधकर दोनों को घर में रखा।
दरअसल, युवक भी शादीशुदा है। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी वह दोनों मोबाइल पर बात करते थे। सामाजिक बैठक में तय किया गया कि प्रेमिका को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया जाए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुची थी। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत नहीं की गई है।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार


