खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-तखतपुर। पत्नी की बेवफाई से दुखी पति ने आत्महत्या कर ली है। मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए भाजपा नेता के बेटे को जिम्मेदार बताया है। मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के विरुद्ध जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलपान में रहने वाला देवलाल मरकाम पिता संत राम उम्र 52 वर्ष निवासी बेलपान की लाश अमने मार्ग के पास एक पेड़ में लटकता हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि वह सुबह साढ़े चार बजे ही घर से निकल गया था। लेकिन भोर होने के बाद आने जाने वालों ने उसकी लाश को लटकते देखकर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को पेड़ से उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तलाशी में उसकी जेब से एक पत्र मिला ,जिसमें उसने अपनी मौत के लिए क्षेत्र के एक भाजपा नेता के बेटे को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है।
ग्रामीणों, परिजनों और सुसाइड नोट में लिखी बातों के अनुसार, देवलाल की पत्नी का भाजपा नेता के बेटे के साथ नाजायज संबंध थे, और उसने दोनों को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। देवलाल ने भाजपा नेता के बेटे के साथ अन्य लोगों को लेकर बैठक कर समझाया भी था कि वह उसकी पत्नी से संबंध न रखे। लेकिन नेता के शादीशुदा और दो बच्चोंेके पित ने उसकी बात अनसुनी कर दी। महीने भर पूर्व देवलाल ने फिर से दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद उसकी पत्नी नेता के बेटे के साथ चली गई। इस बात से गहरे मानसिक आघात के आहत और रविवार की सुबह फांसी लगा ली।
देवलाल बेलपान के पास के गांव मटसगरा में एक गिट्टी खदान में काम करता था। वहीं भाजपा नेता का बेटा बेलपान में देवलाल के घर के पास ही दुकान चलाता है। इस बीच देवलाल की पत्नी के साथ नेताजी के बेटे का अनैतिक संबंध बन गया और उनका मिलना-जुलना शुरू हो गया। मिलने के लिए नेता का बेटा अपने कर्मचारी के घर जाता था, और देवलाल की पत्नी भी वही जाकर मिलती थी।
Trending
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
- 10 वर्षों से फेफड़ों के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिला ‘जीवनदान’


