खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बेलतरा क्षेत्र के नेवसा स्थित सीता देवी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि छात्रा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक शिक्षक ने कक्षा के बीचोंबीच बच्ची को बाल पकड़कर घसीटा और डंडे से पिटाई की थी। इस घटना से वह बेहद आहत थी। परिजनों का कहना है कि स्कूल की प्रिंसिपल और संबंधित शिक्षक छात्रा के साथ अक्सर सख्त और अपमानजनक व्यवहार करते थे। बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।
इधर, छात्रा की आत्महत्या की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से पड़ताल की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना से ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि शिक्षक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जाती, तो बच्ची को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती।
Trending
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
- 10 वर्षों से फेफड़ों के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिला ‘जीवनदान’


