खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की तालाब में लाश मिली है। मृतक की पेचान कपड़ा कारोबारी जुगल अग्रवाल के रूप में हुई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की लाश राधासागर तालाब में मिली। आसपास मौजूद बच्चों ने बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सुबह घर से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे। इस दौरान वह तालाब में हाथ-पैर धोने पहुंचा था, अचानक फिसल जाने से वह पानी में गिरकर मौत हो गई।
मृतक की पहचान कटघोरा निवासी जुगल अग्रवाल के रूप में की गई है। मृतक जुगल अग्रवाल कपड़े के व्यवसायी थे। वे अंबिकापुर–कटघोरा मुख्य मार्ग पर जुगल क्लॉथ स्टोर नाम से दुकान संचालित करते थे। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुटी है।
कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। आगे की जांच करवाई में जारी है।
Trending
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
- 10 वर्षों से फेफड़ों के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिला ‘जीवनदान’


