खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। जिले अंतर्गत जनपद पंचायत डभरा के ग्राम पंचायत बरतुंगा में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया हैं। जिसमें गरीबों के लिए दिए जाने वाले राशन पर राशन विक्रेता ने ही डाका डाल दिया है।
आपको बता दें इन दोनों सक्ती जिले के डभरा जनपद क्षेत्र भ्रष्टाचार के मामले में सुर्खियों पर है ! ग्राम पंचायत बरतुंगा के ग्रमीणों का आरोप है कि राशन विक्रेता नव जागृति महिला स्व सहायता समूह के संचालक क्रान्ती लाल चौहान के द्वारा सितंबर माह का चावल में हेरा फेरी किया गया है ! ग्रामिणो से केवाईसी ने नाम पर धोखे से अंगुठा लगवाकर ,,राशन कॊ चोरी छिपे बेच दिया है। एक भी ग्रामणी को इस माह का राशन नही दिया गया है। जिसकी शिकायत उन्होंने फूड इंस्पेक्टर से की थी।
फूड इंस्पेक्टर अविनाश पटेल द्वारा मौके पर ग्रामिणो व सरपंच की उपस्थित मे राशन दुकान का भौतिक सत्यापन करते हुए गांव वालों के समक्ष पंचनामा तैयार किया था ! जिसमें स्पष्ट हो गया था कि विक्रेता द्वारा 124 क्विंटल चावल की हेरा फेरी हुई है। पंचनामा बनाने के बाद अभी तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणॊ में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने डभरा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम से लिखित शिकायत की है! इनका कहना है कि हमें सितंबर माह का चावल दिया जाए और जी समूह ने यह गड़बड़ घोटाला किया है,, उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए ! आई सुनते हैं ग्रामीण क्या कुछ कहते हैं।
Trending
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
- 10 वर्षों से फेफड़ों के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिला ‘जीवनदान’


