खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में नगर निगम की एमआईसी की बैठक आज महात्मा गांधी सदन के एमआईसी कक्ष दोपहर 2 बजे से आयोजित है। बैठक में आम जनता को संपत्ति नामांतरण की प्रक्रिया सरल करने और टाउनहाल रिनोवेशन के बाद उसका किराया तय करने एमआईसी में प्रस्ताव लाया जा जा रहा है, इसके सााथ ही लोककर्म विभाग के नाला निर्माण संबंधी प्रस्ताव स्वीकृति के लिए रखे जायेंगे। मंगलवार को नगर निगम की मेयर इन कौंसिल की बैठक दोपहर 2 बजे से महात्मा गांधी सदन में आयोजित है।
इस बैठक में राजस्व विभाग द्वारा लाये जा रहे संपत्ति नामांतरण की प्रक्रिया को सरली करण करने संबंधी प्रस्ताव प्रमुख है। जनता को होने वाली असुविधा को देखते हुए नामांतरण की समय सीमा के लिए 7 दिन का समय निर्धारित करने प्रस्ताव एमआईसी में विचार के लिए लाया जा रहा है।
इसके अलावा गंदे पानी के सुगम निकासी के लिए नगर निगम के लोककर्म विभाग की ओर नाला निर्माण की स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। साथ ही राजधानी के ऐतिहासिक टाउनहॉल के रिनोवेशन कार्य के बाद इसके किराया निर्धारण संबंधी प्रस्ताव विचार के लिए रखा जा सकता है। अन्य प्रस्ताव में निगम के इंजीनियरों की पदोन्नति, चिकित्सा क्षतिपूर्ति बिल और गरीबी उपशमन विभाग से मिले गरीबों के पेंशन संबंधी 100 से अधिक प्रकरणों पर चर्चा के बाद एमआईसी की मुहर लगेगी।
Trending
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
- 10 वर्षों से फेफड़ों के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिला ‘जीवनदान’


