खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में सरगुजा-बिलासपुर और दक्षिणी क्षेत्र में बस्तर संभाग में मंगलवार से भारी बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होगी। मध्य छत्तीसगढ़ सहित शेष स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। बारिश की यह स्थिति 23 से 27 सितंबर तक बनी रहेगी। राजधानी रायपुर में भी इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे प्रदेश में समुद्र से नमी वाली हवा आएगी। 25 सितंबर से एक नया सिस्टम बन रहा है। 27 सितंबर से सिस्टम दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटों को पार करेगा।
राज्य में एक जून से प्रारंभ रेनी सीजन 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगा, मगर छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई में वक्त है। सितंबर में अब आठ दिन शेष है और इस अवधि में होने वाली बारिश रेनी सीजन के कोटे में शामिल होगी। इसके बाद गिरने वाला पानी पोस्ट मानसून की श्रेणी में दर्ज किया जाएगा।
राज्य में तीन महीने की औसत वर्षा का कोटा थोड़ा कम है, जो आने वाले दिनों में होने वाली बरसात से पूरा हो जाएगा। अभी अलग-अलग हिस्सों हल्की वहीं राज्य के दक्षिणी हिस्से में जमकर बारिश हुई। में बारिश का दौर जारी है और कहीं-कहीं बादल जमकर बरस रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे में राजधानी में हल्की वहीं राज्य के दक्षिणी हिस्से में जमकर बारिश हुई।
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर में हलकी वर्षा की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


