खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल ने बड़ा कदम उठाया है। आज साेमवार से चार अक्टूबर तक मां दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर परिसर और आस-पास के क्षेत्र में बीएसएनएल द्वारा फ्री वाई-फाई सेवा की शुरुआत की गई है। श्रद्धालुओं ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इससे वे मंदिर परिसर में रहते हुए आसानी से अपने परिजनों से जुड़े रहेंगे और सोशल मीडिया पर दशहरे की झलकियाँ साझा कर सकेंगे।
बीएसएनएल के महाप्रबंधक (जीएम) शरत चंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन प्रत्येक उपयोगकर्ता को 1 जीबी तक डेटा नि:शुल्क मिलेगा। यह सुविधा फिलहाल प्रयोग के तौर पर शुरू की गई है। यदि यह योजना सफल रहती है, तो जिला प्रशासन के सहयोग से मंदिर परिसर को स्थायी रूप से फ्री वाई-फाई जोन घोषित करने की दिशा में पहल की जाएगी। उन्होंने बताया कि बस्तर दशहरा के दौरान लाखों श्रद्धालु और पर्यटक जगदलपुर पहुंचते हैं।
ऐसे में डिजिटल कनेक्टिविटी की सुविधा से श्रद्धालुओं को न सिर्फ आसानी होगी बल्कि प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी मजबूत करने में मदद मिलेगी। बीएसएनएल अधिकारियों का कहना है कि यह सेवा पूरी तरह सुरक्षित होगी और हर उपभोक्ता को रोजाना 1 जीबी की सीमा के भीतर ही मुफ्त इंटरनेट का लाभ मिलेगा।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


