खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के गुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलिहामार गांव में सोमवार सुबह नहर किनारे एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गुरूर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृतक की पहचान फागुनदहा गांव निवासी पुष्पेंद्र साहू (27 वर्ष) के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि युवक ने जहरीला पदार्थ सेवन किया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि मौत के सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह जब ग्रामीण नहर किनारे पहुंचे तो उन्होंने युवक का शव देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल से कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।
गुरूर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतक के परिवारजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक ने किन परिस्थितियों में ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है और गांव के लोग स्तब्ध हैं।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


