खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई में सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। तीन दोस्त कार पर सवार होकर कवर्धा घूमने गए थे। उसी रात लौट रहे थे। तभी 9 बजे ग्राम बड़े पूरदा के पास लिटिया-बोरी मार्ग पर उनकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और गड्ढे में जा गिरी।
मामला बोरी थाना क्षेत्र का है। हादसे में मौके पर ही 2 युवकों की जान चली गई। जो दोस्त गाड़ी चला रहा था, वह भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी, ड्राइवर कार लहरा कर चला रहा था। जिससे गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा। वहीं पुलिस ने घायल दीपक सिंह को इस घटना का दोषी बनाया है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आशीष चौधरी और ए. रविश कुमार के रूप में हुई है। दोनों भिलाई के रहने वाले थे। हादसे के वक्त कार को दीपक सिंह चला रहा था, जो घायल है।
बताया गया कि तीनों दोस्त 19 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे भिलाई से स्विफ्ट कार (सीजी 08 एएन 3214) में सवार होकर घूमने के लिए कवर्धा गए थे। वहां से लौटते समय देर रात हादसा हुआ। बोरी पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार और लहराकर गाड़ी चलाने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया था और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठे आशीष चौधरी और रविश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कार ड्राइवर दीपक सिंह को भी चोटें आईं, लेकिन वह बच गया।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


