खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा के अकलतरा में भी EOW की 12 सदस्यीय टीम ने दबिश दी है, EOW की टीम ने कोयला व्यापारी जयचंद कोसल के अकलतरा अंबेडकर चौक स्थित निवास पर छापा मारा है, टीम अभी भी दस्तावेजों की जांच कर रही है। अचानक सुबह-सुबह टीम के पहुंचने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
आपको बता दें जयचंद के पिता जांजगीर कलेक्ट्रेट में सहायक ग्रेड-1 पद पर पदस्थ हैं, जो पूर्व में कांग्रेस शासनकाल में रायपुर में मंत्रालय ग्रेड- 2 बाबू थे वर्तमान में सहायक ग्रेड-1 पद पर कार्यरत्त है।
रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में भी दबिश
गौरतलब हो किईओडब्ल्यू की टीम ने प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में कई शराब कारोबारियों के घर रेडमार मारी है। ईओडब्ल्यू ने ये कार्रवाई प्रदेशभर में 10 ठिकानों पर दबिश दी है। ED ने राजधानी में 3 से 4 कारोबारी के घर दबिश दी है। रायपुरा स्थित शिव विहार कॉलोनी स्थित शराब कारोबारी अवधेश यादव के घर भी ईओडब्ल्यू की जांच कर रही है।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


