खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल से एक कैदी फरार हो गया। फरार कैदी NDPS एक्ट के तहत 15-15 साल की सजा काट रहा था। फिलहाल पुलिस और जेल की टीम दोनों ही कैदी की तलाश में लगी हुई है। इस मामले में रायपुर SSP कैदी को गिरफ्तार करवाने या उसकी सूचना बताने वाले व्यक्ति को 5 हजार इनाम देने की घोषणा की है।
जानकारी के मुताबिक, 21 अगस्त को जेल के पुराने हेडक्वार्टर में मरम्मत कार्य के लिए 5 कैदियों को प्रहरी मनीष राजवाड़े की निगरानी में भेजा गया था। दोपहर करीब 1:30 से 2 बजे के बीच कैदी प्रहरी को चकमा देकर पीछे के रास्ते से फरार हो गया। फरार कैदी चंद्रवीर उर्फ पिंटू (32 साल) यूपी के मथुरा का रहने वाला है।
रायपुर SSP कैदी को गिरफ्तार करवाने या उसकी सूचना बताने वाले व्यक्ति को ₹5000 इनाम देने की घोषणा की है।
किस मामले में सजा काट रहा था कैदी
बंदी को विशेष न्यायाधीश NDPS एक्ट रायपुर, पंकज कुमार सिन्हा की अदालत ने 25 जुलाई 2024 को दोषी करार दिया था। कैदी पर ड्रग्स तस्करी का केस दर्ज था।
कोर्ट ने उसे NDPS एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(C) और 29 के तहत 15-15 साल की सश्रम कैद और तीन लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। जुर्माना न भरने की स्थिति में उसे छह साल अतिरिक्त जेल की सजा भी भुगतनी थी।
FIR दर्ज, सर्च ऑपरेशन जारी
घटना के बाद जेल अधीक्षक ने गंज थाना में FIR दर्ज करवाई है। फरार बंदी की तलाश के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं इस घटना की सूचना जेल मुख्यालय, रायपुर कलेक्टर, एसएसपी रायपुर और यूपी के मथुरा पुलिस को भी भेजी गई थी।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


