खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनादगांव। लालबाग क्षेत्र के दीवानभेडी में आपसी रंजिश पर युवक की हत्या के मामले में खुलासा हो गया है। बच्चे को गुलैल से मारने के बात पर आरोपियों ने युवक की हत्या की थी। मामले में आरोपी फूलबाई साहू, फूल सिंग साहू और राहुल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
तुमडीबोड पुलिस चौकी में 19 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे जरिये सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम दीवानभेडी ग्राम पंचायत भवन के पास घनश्याम साहू नाम के व्यक्ति का हत्या हो गई है। मौके पर पहुंचने पर पंचायत भवन के पास घनश्याम साहू अचेत अवस्था में पाया गया था। थोड़ा होश में आने पर उसने बताया कि गांव के फुलसिंग साहू, राहुल यादव व अन्य लोग नाती को गुलैल मारने की बात कहते हुए हाथ-मुक्का, लात-घूंसा व डंडे से मारपीट की थी।
इसके बाद गंभीर रूप से घायल घनश्याम को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में दीवानभेडी पुलिस चौकी तुमडीबोड़ ने शव का पंचनामा कार्रवाई की, जिसके बाद राजनांदगांव मेडिकल कालेज अस्पताल में पीएम कराने के बाद मृतक के शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया था, मृतक के बयान को आधार मानते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


