खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त करने के लक्ष्य काे लेकर नक्सलवाद के सफाया की तैयारी जोरों पर चल रही है। पुलिसठोस रणनीति बनाकर नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। नक्सलियों को समर्थन करने वाले लोगों पर भी पुलिस की नज़र है। इसके लिए पुलिस ने कई इलाकों में अपना खुफिया तंत्र भी मजबूत कर दिया है। नक्सलियों के समर्थकों एवं उनकाे सहयाेग करने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरती जा रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने नक्सल समर्थकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि नक्सलवाद का समर्थन न करें नक्सलियों का समर्थन किया तो सीधे जेल भेजे जायेंगे।
बस्तर की पुलिस हर हाल में नक्सलियों का सफाया करने में जुटी है। खासकर बस्तर के नारायणपुर इलाके में पुलिस की नजर है। इन इलाकों में पुलिस अपने ख़ुफ़िया तंत्र को और भी मजबूत करने में जुटी हुई है, जिससे नक्सलियों और उनका समर्थन करने वाले लोगों को पकड़ा जा सके। दरअसल इस इलाके में एनआईए की टीम ने भी छापा मारा था, पुलिस को सूचना मिल रही है कि इलाके में संदिग्ध घूम रहे हैं। ऐसे में नक्सल गतिविधियों में साथ देने वाले लोगों पर पुलिस की खास नजर है। साक्ष्य मिलते ही नक्सलियों को समर्थन करने वाले सलाखों के पीछे होंगे।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


