खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक मजदूर की लाश मजदूर दलाल के दफ्तर में फांसी पर लटकी मिली है। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।
परिजनों का आरोप है कि तीन दिन पहले दलाल नरेंद्र राजपूत, हीरालाल यादव और मदन सिन्हा के गुर्गे उसे जबरन घर से उठाकर ले गए थे। कल शाम पुलिस को जालंधर की लाश स्वस्तिक ऑटो डील नामक ऑफिस की खिड़की से लटकी मिली।
बताया जा रहा है कि मजदूर दलालों ने उससे 40 हजार रुपए एडवांस लिया था। जब उसने ईंट भट्ठा जाने से इनकार किया तो उससे 80 हजार लौटाने का दबाव बनाया गया। दबाव इतना बढ़ा कि जालंधर ने अपनी एक एकड़ जमीन बेच दी। इसके बावजूद दलालों का अत्याचार जारी रहा और अब उसकी संदिग्ध मौत हो गई।
परिजन साफ कह रहे यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। वे आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने मजदूर दलालों के बढ़ते आतंक और प्रशासन की चुप्पी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी और गंभीरता दिखाती है… या फिर मजदूर दलालों की यह काली करतूत यूं ही दबा दी जाएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


