खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भोपाल से रायपुर के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट शनिवार से नियमित रूप से उड़ान भरेगी। अभी सप्ताह में तीन दिन इसके संचालित होने की वजह से यात्रियों को अपना सफर पूरा करने के लिए इंतजार करना पड़ता है। सातों दिन उड़ान होने के बाद यात्रा आसान हो जाएगी। यह फ्लाइट डेढ़ घंटे की यात्रा में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की राजधानी को जोड़ती है। फ्लाइट के नियमित होने के बाद यात्रियों को किराए में भी थोड़ी राहत मिल सकती है।
विमानन सूत्रों के अनुसार, त्योहारी सीजन की शुरुआत होने से पहले सर्वाधिक घरेलू उड़ान का संचालन करने वाली विमानन कंपनी इंडिगो अपनी फ्लाइट्स की संचालन अवधि, गंतव्य बढ़ाने के साथ नए सेक्टरों में फ्लाइट संचालन करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में भोपाल के बीच रविवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होने वाली फ्लाइट को नियमित किया जाएगा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ वासियों के बीच काफी पुराने पारिवारिक संबंध हैं।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


