खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासन द्वारा गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाते हुए उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना का शुभारंभ 01 जनवरी 2017 को किया गया था। इस योजनांतर्गत पंजीकृत महिलाओं को प्रथम किस्त में 03 हजार रूपए तथा द्वितीय किस्त में 02 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त द्वितीय संतान कन्या होने पर 06 हजार रूपए की राशि सीधे बैंक खाते में जमा की जाती है।
महिला बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना से जिले के 14 हजार से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। इनमें प्रथम संतान हेतु 10 हजार 32 हितग्राही तथा द्वितीय संतान कन्या हेतु 03 हजार 996 हितग्राही लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना माताओं और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


