खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले की पुलिस ने बैंक गारंटी और फिक्स डिपॉजिट बॉन्ड के नाम पर लोगों से 32 लाख रुपये से अधिक की ठगी आराेपी आशीष कुमार रथ को महारानी अस्पताल जगदलपुर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी SOUL ARTS OF FINSNNCE COMPANY PVT.LTD का फाउंडर और सीईओ है। वह अपने ऑफिस के लैपटॉप और कंप्यूटर का इस्तेमाल करके फर्जी डिजिटल फिक्स डिपॉजिट बॉन्ड बनाता था और लोगों को झांसे में लेकर उनसे पैसे ऐंठता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और कुछ अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। आरोपी आशीष रथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज शुक्रवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आशीष कुमार रथ ने फर्जी डिजिटल बॉन्ड और एफडी सर्टिफिकेट बनाकर कई लोगों को लाखों रुपये ठग लिया था। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग शिकायतों की जांच शुरू की। पहली शिकायत आनंद शुक्ला ने दर्ज कराई थी, जिनसे बैंक गारंटी के नाम पर 10 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोपी ने उन्हें फर्जी एफडी सर्टिफिकेट दिया था, जबकि डॉ. सैयद मोइनुल हक ने 19 लाख 80 हजार रुपये और संगीता कौर ने 2 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की शिकायत की थी। आरोपी ने उन्हें डिजिटल फिक्स डिपॉजिट बॉन्ड सर्टिफिकेट दिए थे, जो बाद में बैंक में जांच करने पर पूरी तरह से फर्जी पाए गए। जब पीड़ितों ने आरोपी से संपर्क किया, तो उसने बहाने बनाए और फिर गायब हो गया, पुलिस ने तत्काल आशीष कुमार रथ को उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर महारानी अस्पताल के पास से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


