खबर वर्ल्ड न्यूज-कोण्डागांव। पक्का घर का सपना गंगाबाई ने कभी देखा था और उस सपने को पूरा करने के लिए गंगाबाई और उसका परिवार कड़ी मेहनत भी कर रहे थे लेकिन हर बार यह सपना गरीबी की दीवार से टकराकर बिखर जाता था।
गंगाबाई के पास एक एकड़ ज़मीन है जिस पर वह खेती करती हैं, निश्चित आय का कोई दूसरा साधन नहीं है। आर्थिक तंगी ऐसी कि रोज़ की ज़रूरतें पूरी करना ही चुनौती थी, घर बनाना तो दूर की बात थी। बरसात के मौसम में कच्चे घर की छत से टपकता पानी और चारों ओर फैली नमी उनके परिवार को दुख और असुरक्षा में जीने को मजबूर करती थी। लेकिन गंगा बाई की कठिनाई का दौर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से बदला।
कोण्डागांव के फ़रसगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत जुगानीकलार की रहने वाली श्रीमती गंगाबाई का सपना एक दिन हकीकत में बदल गया, जब उसे पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने बताया कि उनके नाम से आवास स्वीकृत हुआ है। जब वर्ष 2024-25 में गंगाबाई के नाम से आवास स्वीकृत हुआ।
इस योजना के तहत गंगाबाई को तीन किस्तों में कुल 1 लाख 20 हजार की राशि प्राप्त हुई। इसके साथ ही मनरेगा मजदूरी की राशि भी समय-समय पर खाते में पहुंची, जिससे ईंट, गिट्टी, सीमेंट जैसी निर्माण सामग्री जुटाना उनके लिए संभव हो पाया। कुछ ही महीनों की मेहनत और इंतज़ार के बाद उनका सपना साकार हो गया। गंगाबाई और उनका परिवार अब अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन बिता रहा है। आज गंगाबाई के घर में न केवल मज़बूत छत है, बल्कि गैस कनेक्शन, बिजली, नल-जल योजना, शौचालय और मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना जैसी सुविधाएँ भी मिल रहा है। गंगाबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


