खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के केशकाल शहर की जर्जर सड़क के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए बीते दिनों जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सड़क की वस्तुस्थिति की जानकारी हेतु कोंडागांव से अधिवक्ताओं की एक जांच टीम गठित कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। जिसके परिपालन में आज शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीपक ठाकुर, गोपाल दीक्षित समेत पीडब्ल्यूडी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम केशकाल के जर्जर हुई सड़क के इलाके में पहुंची।
इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत से पंचवटी तक पैदल नगर का भ्रमण कर सड़क की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय नगरवासियों, दुकानदारों एवं राहगीरों से बातचीत कर एक विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार की गई है। यह रिपोर्ट जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपी जाएगी। अब देखना होगा कि क्या न्यायालय के द्वारा संज्ञान में लिए जाने के बाद शहर के सड़क की स्थिति में कुछ व्यापक बदलाव होता है या फिर यही स्थिति बनी रहेगी यह जनचर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान अधिवक्ता दुर्गेश जोशी, महेश बघेल, गजेंद्र ठाकुर, सरस्वती सेठिया, उमा मानिकपुरी, केशव ठाकुर, ब्रिज कुमेटी आदि मौजूद रहे।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


