खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गुजरात के गांधीधाम निवासी व्यवसायी से 89 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले भिलाई के दो कोयला व्यापारियों को गुजरात पुलिस ने दुर्ग जिले के कुरूद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल शामिल हैं, वहीं दो अन्य आरोपी संदीप अग्रवाल और राखी अग्रवाल अभी भी फरार हैं।
पीड़ित पवन मोर ने बताया कि नेहरू नगर भिलाई निवासी संजय, सचिन, संदीप और राखी अग्रवाल ने मिलकर कोक एक्सपोर्ट के नाम पर निवेश का झांसा देकर उनसे 89 करोड़ रुपए की ठगी की। 8 फरवरी 2025 को पवन मोर ने गांधीधाम बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे। गुजरात पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी।
17 सितंबर को गुजरात पुलिस की टीम कुरूद पहुंची और एक भाजपा नेता के रिश्तेदार के घर पर छापेमारी की, जहां दोनों आरोपी लंबे समय से छिपे हुए थे। पवन मोर ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक संरक्षण के कारण इनकी गिरफ्तारी में देरी हुई। इसके अलावा आरोपियों पर गुजरात के साथ-साथ अहमदाबाद, मुंबई और कोलकाता में लगभग 200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का भी आरोप है।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


