Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई

    May 13, 2026

    सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

    May 13, 2026

    कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
    • सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
    • कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
    • छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
    • सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ मुहिम ने छत्तीसगढ़ में पकड़ी रफ्तार: तीसरे दिन राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई में जोरदार प्रदर्शन
    छत्तीसगढ़

    कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ मुहिम ने छत्तीसगढ़ में पकड़ी रफ्तार: तीसरे दिन राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई में जोरदार प्रदर्शन

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 18, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा लोकतंत्र को चोट पहुंचाने का कार्य कर रही है- सचिन पायलट

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायगढ़ से चली कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा और वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम यात्रा के तीसरे दिन राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई में पदयात्रा, हस्ताक्षर अभियान तथा जनसभाओं, बाईक रैली के साथ संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने राजनंदगांव में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान का आगाज करते हुए हस्ताक्षर अभियान, वोट अधिकार पदयात्रा के बाद वोट अधिकार जनसभा को संबोधित किया विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाइक रैली के साथ मिनीमाता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गुरुद्वारा में माथा टेक कर गुरुनानक चौक में हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ कर वोट अधिकार पदयात्रा की शुरुआत की। पदयात्रा की अगुवाई प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस सिंहदेव के साथ सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी नेता और कांग्रेस जन कदम से कदम मिलाकर चले। मिल रहे रास्ते भर जन समर्थन देखते ही बन रहा था। दुर्ग में मिनीमाता चौक तथा भिलाई के जामुल चौक में जनसभायें एवं पदयात्रा, हस्ताक्षर अभियान किया गया।
    सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा की वोट चोरी एक बहुत गंभीर मसला है। भाजपा लोकतंत्र को चोट पहुंचाने का कार्य कर रही है। पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी का प्रमाण राहुल गांधी जी दे चुके हैं और अब नई तकनीक से किस प्रकार से चिन्हांकित कर नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं का खुलासा आज किया है और निर्वाचन आयोग से इस मामले में जांच की मांग की है उसी के चलते हम सब संकल्पित मन से कांग्रेस की आवाज को, राहुल गांधी जी की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में लगे हुए हैं भाजपा सरकार वोटरों के अधिकारों पर हनन जिस प्रकार से कर रही है इसका मजबूत विरोध करने का समय आ गया है वोट चोर गद्दी छोड़ एक नारा नहीं एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है और यह एक आवाज है अन्याय के विरुद्ध एक आवाज है लोकतंत्र को बचाने के लिए और एक आवाज है सत्ता के लिए गड़बड़ी करने वाली भाजपा के लिए। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान एक चुनौती है निर्वाचन आयोग और भाजपा के सांठ गांठ के लिए क्योंकि जिस प्रकार से राजनांदगांव सहित सभी जगह जनता से इस अभियान को मिल रहे जनसमर्थन एवं आप लोगों के जोश को देखने के बाद यह स्पष्ट नजर आ रहा है क जनता को इस अभियान को आंदोलन का स्वरूप देने वाली है छ ग की भाजपा सरकार जनता के अरमानों पर पानी फेरने वाली सरकार है।
    सभा को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर सिलसिलेवार आरोप की झड़ी लगाते हुए कहा कि भाजपा ने छ.ग. की पावन भूमि को कलंकित करने आमादा है। राहुल गांधी जी ने जो वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान का आगाज किया है और एआईसीसी के निर्देश पर हमारे प्रभारी सचिन पायलट जी के नेतृत्व में हम सब लगातार जनता के बीच जा रहे हैं और जनता से मिल रहे समर्थन से हम सब कांग्रेसी उत्साहित हैं और लोकतंत्र के इस लड़ाई में एक जुटता के साथ हम सब काम करने का संकल्प ले रहे हैं। राज्य से भाजपा के कुशासन की मुक्ति तक संघर्ष चलते रहेगा। पूरा छत्तीसगढ़ कानून व्यवस्था मामला में पूरा खत्म हो चुकी है। हर वर्ग के लोग और छत्तीसगढ़ की जनता गिन रही हर एक-एक दिन कब पूरे होंगे तीन साल और कब उखाड़ कर फेंकेगे और फिर से कांग्रेस की सरकार बनायें।
    नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सभा को संबोधित करते हुये कहा कि जो गरीब परिवार के है, किसान परिवार के है, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के है वो वोट नहीं मिला है जो लोकतंत्र के लिये खतरा बन गया है। राहुल गांधी जी मतदाताओं के मतदान के अधिकार को बचाने के लिये संघर्ष कर रहे है।
    सभा को संबोधित करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार की योजनाओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की वोट चोरी के साथ-साथ खातू चोरी, बिजली चोरी के नारों के साथ सभा को जोशीला बनाया वही पिछले लोकसभा चुनाव में के डिलीट मतदाता का वोट भाजपाइयों द्वारा कराए गए गड़बड़ी को उजागर करते हुए कहा कि शिकायत के बाद भी आज तक इस मामले में निर्वाचन आयोग ने कोई जांच नहीं की जिससे यह साबित होता है कि निर्वाचन आयोग और भाजपा की सांठगांठ है और इसी के चलते वोट चोरी जैसे मामले हो रहे हैं। राहुल गांधी ने वोट चोरी को उजागर किया और वोट चोरी के बारे में बताया कि कैसे मोदी सरकार और चुनाव आयोग मिलकर मतदाता सूची में गड़बड़िया किया है। क्योकि मतदाता सूची में एक व्यक्ति के कई सारे में वोटर आईडी बने है। सरकार तो ईवीएम में गड़बड़ी के साथ वोटर लिस्ट में भी गड़बड़ी कर रही है।
    सभा को संबोधित करते हुये पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस सिंहदेव ने अपने संक्षिप्त उदबोधन में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा की सरकार अपनी गारंटी को पूरा करने में असफल है और जिस प्रकार से जनता को बिजली की मार, किसानों को खाद्य का संकट का सामना करना पड़ रहा है ऐसी स्थिति में छ ग सरकार को पद में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है सभा में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एनएसयूआई सेवादल महिला कांग्रेस शहर एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण क्षेत्र से विशाल जनसमूह शामिल होकर वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में शामिल हुये।
    कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रभारी सचिव एस.ए. संपत कुमार, सह प्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री गुरू रूद्र कुमार, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक संगीता सिन्हा, विधायक हर्षिता बघेल, विधायक दलेश्वर साहू, विधायक भोलाराम साहू, विधायक इंद्रसाव मंडावी, विधायक कुंवरसिंह निषाद, विधायक जनक राम ध्रुव, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई

    May 13, 2026

    सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

    May 13, 2026

    कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”

    May 13, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,139

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,345

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,286

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,220
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई

    By Khabar WorldMay 13, 20262

    KWNS – रायपुर l राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप…

    सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

    May 13, 2026

    कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”

    May 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई

    May 13, 2026

    सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

    May 13, 2026

    कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”

    May 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी

    May 13, 2026

    सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न

    May 13, 2026

    घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान

    May 13, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.