खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर आर्ट गैलरी में बस्तर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शांति पांडे के द्वारा बनाए गए चित्रकला की प्रदर्शनी का आयोजन 13 सितंबर से 17 सितंबर तक किया गया था। इसकी प्रस्तुति अंजलि बेहार सीरीज आफ एग्जीक्यूटिव एग्जीबिशन कला अर्चना स्टूडियो के द्वारा प्रस्तुत किया गया। चित्रकला प्रदर्शनी के अंतिम दिन महापाैर संजय पांडे बस्तर आर्ट गैलरी पंहुचे जहां उन्हाेने डॉ. शांति पांडे के द्वारा बनाए गए चित्रकला की प्रदर्शनी की प्रसंशा करते हुए कहा कि यह हमारे शहर के लिए गाैरव की बात है कि एक स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक हाेने के साथ चित्रकला की इतनी बेहतरीन कलाकार हमारे बीच में है। इस दाैरान डॉ. शांति पांडे के द्वारा महापाैर संजय पांडे काे बस्तर आर्ट बनाई गई एक काेटी एवं नेताजी की टाेपी पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
डॉ शांति पांडे ने बताया कि बस्तर आर्ट गैलरी में पहली बार चित्रकला की प्रदर्शनी, लगाया गया था, शहर के कला प्रेमियाें के लिए एक छोटा सा प्रयास था। इस दाैरान बड़ी संख्या में शहर के लाेग राेजाना चित्रकला की प्रदर्शनी देखने पंहुचे और इसकी प्रसंशा की, इसके साथ ही बाहर से आये पर्यटक भी चित्रकला की प्रदर्शनी काे देखकर मुंबई में इसकी प्रदर्शनी लगाने की सलाह तक दी। वहीं अपने विचार लाेगाें ने अंकित कर मार्गर्दशन दिया। शहर के वरिष्ठ कलाकाराें ने भी चित्रकला की प्रदर्शनी के लिए अपना आशिर्वाद दिया। डॉ शांति पांडे ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयाेग के लिए सबका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


