खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जिले के पश्चिमी क्षेत्र के जंगल पहाड़ी में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज गुरुवार सुबह से ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दाैरान सुरक्षाबल के जवानों ने 5 लाख ईनामी मलांगीर एरिया कमेटी सदस्य महिला नक्सली बूस्की नुप्पों के मुठभेड़ में ढेर कर दिया है, जिसका शव जिला मुख्यालय लाया गया है। मारी गई नक्सली सुकमा एवं दंतेवाड़ा जिले के 9 गम्भीर मामलों में वांटेड थी। सुरक्षाबलों को मुठभेड़ स्थल से 315 बोर रायफल एवं भारी मात्रा में विस्फोटक एवं नक्सल सामाग्री बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण इसकी पुष्टि करते हुए बताया किआज गुरूवार काे सुकमा जिले के थाना गादीरास क्षेत्रांतर्गत गुफड़ी एवं पेरमापारा के मध्य जंगल पहाड़ी में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान डीआरजी के जवानाें के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल सर्च करने पर 1 महिला नक्सली का शव हथियार सहित बरामद हुआ। उन्हाेने बताया कि मारी गई महिला नक्सली एसीएम ैडर की कबूस्की नुप्पों (मलांगीर एरिया कमेटी ) 9 वांछित मामले जिसमें थाना अरनपुर के 7 मामले,थाना कुंआकोंडा 1 मामले, एवं थाना गादीरास में 1 मामले पर वांटेड थी। उन्हाेने बताया कि मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्रियों में 1. 315 बोर रायफल 1 नग, 2. 315 रायफल कारतूस 5 नग, 3. वायरलेस सेट 1 नग, 4. डेटोनेटर 8 नग, 5. कोर्डेक्स वायर 10 मीटर लगभग, 6. जिलेटिन रॉड 4 नग, 7. पिट्ठू 1 नग, 8. बारूद, 9. रेडियो, 10. बंडा 1 नग, 11. नक्सली साहित्य 12. अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी. ने माओवादी कैडरों से अपील करते हुए कहा कि वे यह यथार्थ स्वीकार करें कि नक्सलवाद समाप्ति के कगार पर है। अब समय आ गया है कि वे हिंसा का मार्ग त्याग कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा से जुड़ें।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


