खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा मुंगेली जिले की तीन सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 11 करोड़ 80 लाख 9 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। स्वीकृत योजना में विकासखण्ड लोरमी के अंतर्गत मनियारी जलाशय के डी-1 मुख्य नहर की मसना माईनर के लाईनिंग कार्य हेतु तीन करोड़ 32 लाख 74 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर योजना का रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 502 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जाएगी।
इसी प्रकार से भरतसागर जलाशय की मुख्य नहर तथा माईनर नहर में सीसी लाईनिंग और पक्के कार्यों की मरम्मत के लिए 4 करोड़ 19 लाख 93 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इस योजना के कार्य पूर्ण होने पर रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 713 हेक्टेयर में 180 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा होने लगेगी।
विकासखण्ड तखतपुर के अंतर्गत मनियारी नदी पर अमलीकांपा एनीकट से सिंचाई करने हेतु ऊर्जा संचालित उद्वहन सिंचाई योजना के निर्माण कार्य हेतु 4 करोड़ 28 लाख 32 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के निर्माण होने पर सोलर पंप प्रणाली के माध्यम से 160 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


