खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से छेडछाड़ करने के मामले में गिरफ्तार शिक्षक राजेश्वर प्रसाद को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद बीईओ से मिली रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
बता दें कि शिक्षक राजेश्वर प्रसाद जायसवाल 9 सितंबर को छात्रा के घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने लगा था। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी शिक्षक फरार हो गया था, जिसके बाद छात्रा ने परिजन के साथ मिलकर सारागांव थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


