खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 18 हजार से अधिक नशीली गोलियाँ और सिरप के साथ आरोपी वैभव खंडेलवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से जेबिस्कन सिरप, पिएंकोप्लस, अल्प्राजोलम, नाइट्रोटेन, निक्टर और नाइट्रेज़पम सहित कुल 18 हजार टैबलेट, 12 नग सिरप और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने जानकारी दी कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बोरसी क्षेत्र में रोका गया। पूछताछ में सामने आया कि वैभव ने फर्जी “वैभव फार्मास्युटिकल” नाम से लाइसेंस बनाकर और जीएसटी नंबर प्राप्त कर दवा कंपनियों से सीधे तथा बिजनेस-टू-बिजनेस प्लेटफार्म इंडिया मार्ट के जरिए नशीली दवाएं मंगाई। वह इनका ऑनलाइन भुगतान करता था और प्रतिबंधित गोलियों व सिरप का सेवन स्वयं भी करता और दूसरों को बेचता था। आरोपी के कब्जे से जेबिस्कन सिरप, पिएंकोप्लस, अल्प्राजोलम, नाइट्रोटेन, निक्टर और नाइट्रेज़पम सहित कुल 18 हजार टैबलेट, 12 नग सिरप और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी वर्ष 2022 और 2023 में मोहन नगर थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में चालान हो चुका है। उसके खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी के पूरे नेटवर्क और राज्यों से जुड़े संपर्कों की जांच कर रही है।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


