खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग जिले से एक बड़ी और दर्दनाक घटना सामने आई है। विश्वकर्मा जयंती के मौके पर खुर्सीपार इलाके में मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। मिली जानकारी के अनुसार, खुर्सीपार निवासी आरोपी सुरेंद्र महानंद का बीती रात करीब 11 बजे योगेंद्र सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इसी दौरान मृतक एस कामेश (27 वर्ष) ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन विवाद थमने के बजाय और बढ़ गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
दरअसल, योगेंद्र सिंह घटना के बाद सीधे खुर्सीपार थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। इसी बीच आरोपी सुरेंद्र ने गुस्से में आकर कामेश को निशाना बना लिया। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र ने लोहे की रोड से कामेश के सिर पर वार कर दिया। हमले से गंभीर रूप से घायल कामेश को खून से लथपथ हालत में आसपास के युवकों ने सुपेला सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक कामेश के पिता एस. हरीश राव ने बताया कि सुरेंद्र ने उनके बेटे पर लोहे की रोड से हमला किया और घटना के बाद उसकी मां ने मौके पर खून को पानी से साफ करने की कोशिश भी की। इस दौरान पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कामेश की महज दो महीने बाद शादी होने वाली थी। लड़की देख ली गई थी और विवाह की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। परिवार पर यह दुख का पहाड़ अचानक टूट पड़ा। मृतक की दो बहनें और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
कामेश का दोस्त योगेंद्र सिंह ने बताया कि झगड़ा दरअसल उसके साथ हुआ था। आरोपी ने उसे पत्थर से मारने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने चला गया। इसी बीच सुरेंद्र ने उसके सबसे करीबी दोस्त कामेश पर हमला कर उसकी जान ले ली।
एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि खुर्सीपार में रात करीब 11 बजे विवाद के बाद आरोपी सुरेंद्र ने लोहे की रोड से हमला कर कामेश की हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


