खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्योत्सव 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली राज्य स्तरीय पुरस्कार पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान एवं यतियतन लाल सम्मान तथा अखिल भारतीय पुरस्कार के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सम्मान पुरस्कार के लिए कलेक्टर कार्यालय कांकेर द्वारा 22 सितम्बर कार्यालयीन समय तक प्रविष्ठियां आमंत्रित की गई है।
राज्य शासन ने सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में किए गए अभिनव प्रयास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान की स्थापना किया है। उक्त पुरस्कार प्राप्त करने के लिए पात्र व्यक्ति, संस्था आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए यतियतन लाल सम्मान की स्थापना की गई है। उक्त पुरस्कार के अंतर्गत 20 लाख रूपए चयनित व्यक्ति अथवा संस्था को प्रतिक चिन्ह के साथ प्रदान की जाती है।
इस पुरस्कार के लिए भी पात्र व्यक्ति एवं संस्था आवेदन कर सकते हैं। राज्य शासन ने सामाजिक समरसता जैसै- सभी वर्गों में समभाव, सैहार्द, सामाज सेवा के स्थाई कार्य जैसे- अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थाई स्वरूप के कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के योगदान को प्रोस्ताहित करन के दृष्टि से अखिल भारतीय महाराजा अग्रसेन सम्मान की स्थापना किया है। उक्त पुरस्कार के लिए भी पात्र व्यक्ति निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


