खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के कोटा थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने 14 सितंबर 2025 को अवैध रूप से प्रतिबंधित कफ सिरप ले जाते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 69 शीशियां जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6900 बताई जा रही है।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कलमीटार रेलवे अंडरब्रीज के पास दो व्यक्ति अवैध बिक्री के लिए कफ सिरप लेकर जा रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर धरमदास और सुनील को पकड़ा। तलाशी के दौरान धरमदास यादव के थैले से 30 शीशियां और सुनील साहू के बैग से 39 शीशियां ONEREX कफ सिरप, बरामद की गईं। कुल 69 शीशियां, जिसकी मात्रा 6900 मिलीलीटर और अनुमानित कीमत ₹6900- है, पुलिस द्वारा विधिवत जब्त की गई। दोनों आरोपियों का मादक पदार्थ अधिनियम की अपराध के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


