इस साल की विश्वकर्मा पूजा बेहद खास मानी जा रही है, 17 सितंबर 2025 को यह पर्व तीन महत्वपूर्ण संयोगों के साथ मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कार्यक्षेत्र में उन्नति, व्यापार में वृद्धि और जीवन में समृद्धि आती है।
पूजा की तिथि और महत्व: इस बार विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत के कई इलाकों में इस दिन कारखानों, दुकानों, गाड़ियों और मशीनों की सफाई कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। लोग अपने औजारों और उपकरणों को दिव्य शक्ति मानकर उन्हें पूजते हैं और काम की शुरुआत करते हैं।
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और व्यक्ति को पितृ ऋण से मुक्ति का आशीर्वाद मिलता है। यही नहीं, इस दिन पूजा करने से व्यापार में वृद्धि, काम में सफलता और जीवन में समृद्धि आती है।
तीन शुभ संयोग:
इंदिरा एकादशी – इस साल 17 सितंबर को इंदिरा एकादशी भी है। यह दिन पितरों को सद्गति देने के लिए बेहद खास माना जाता है।
सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश – इसी दिन रात 1:54 बजे सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
विश्वकर्मा पूजा – शिल्प और निर्माण कार्य के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा पूरे देश में कारखानों, फैक्ट्रियों, दुकानों और कार्यालयों में की जाएगी।
शुभ समय:
महा पुण्य काल: सुबह 5:36 से 7:39 तक
विशेष अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:15 से 12:25 तक
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक
इस तरह 17 सितंबर 2025 का दिन श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत संगम लेकर आएगा। इंदिरा एकादशी, सूर्य का राशि परिवर्तन और विश्वकर्मा पूजा का यह अनोखा मेल इसे और भी खास बना देगा।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive।comK.W.N.S. से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


