खबर वर्ल्ड न्यूज-शक्ति। जिले में लंबे समय से चल रहे गौ तस्करी के धंधे पर डभरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 नग गायों से भरा पिकअप वाहन बरामद किया है। वहीं, एक आरोपी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
डभरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम डूमरपाली में कुछ लोग पिकअप वाहन में ठूस-ठूसकर मवेशियों को भरकर बूचड़खाना ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और निर्देश मिलने पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।
टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई –
मनोज कुमार डनसेना, पिता ब्राम्हआनंद डनसेना, निवासी ग्राम निमोही
पुरन सिदार, पिता दिनानाथ सिदार, निवासी ग्राम डूमरपाल
दोनों के पास से 07 नग गायें और पिकअप वाहन जब्त किया गया।
अपराध दर्ज, जांच जारी
आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में मवेशी तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


