खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई कर रही है। 15 दिनों में राजधानी के वीआईपी रोड, घड़ी चौक, टाटीबंध और भाठागांव सहित अन्य स्थानों पर बेरिकेडिंग कर रात 11 से 2 बजे तक चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 91 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। वहीं बिलासपुर में यातायात नियम तोड़ने वाले 610 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
रायपुर में 532 वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबित
रायपुर एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2025 में 15 सितंबर तक रायपुर जिले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले कुल 1277 वाहन चालकों को विरुद्ध मोटर यान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। इस प्रकरण के 532 वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की गई।
10 से 15 हजार रुपए तक लगा अर्थ दंड
बता दें कि त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। विगत 15 दिनों के भीतर ड्रंक एंड ड्राइव पर विशेष अभियान कार्रवाई के दौरान 91 वाहन चालक पकड़े गये, जिसमें दो पहिया चालक 32, कार चालक 45, माल वाहक 11 एवं ई रिक्शा-ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। मोटर यान अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण को न्यायालय पेश किया गया। सभी वाहन चालकों को 10 से 15 हजार रुपए तक अर्थ दंड से दंडित किया गया।
न्यायधानी में 610 वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबित
बिलासपुर जिले में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान के तहत 610 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। अब बार-बार नियम तोड़ने वाले चालकों का लाइसेंस अब ऑटोमेटिक रूप से निरस्त कर दिया जाएगा। यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए शहरभर में लगाए गए 550 से ज्यादा ITMS कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


