खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पूर्व वर्षों की तरह मां दंतेश्वरी के दर्शन हेतु पदयात्री की सुविधा के लिए कलेक्टर हरिस एस के द्वारा तैयारियों के लिए सामाजिक संगठन और व्यापारी संगठन से आवश्यक सहयोग के लिए चर्चा जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में बैठक आयोजित की गई । कलेक्टर श्री हरिस ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए बस्तर दशहरा प्रमुख त्यौहार है। इस दौरान हजारों पदयात्री दंतेवाड़ा के लिए रवाना होते हैं । पद यात्रियों के लिए सेवा केन्द्र में प्रशासन के साथ सामाजिक-व्यापारिक संघों के समन्वय से यात्रियों को सुविधा दी जाती रही है।
उन्होंने कहा कि सेवा केंद्रों में ग्लूकोज और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता के साथ प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, लाईट की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, आराम करने हेतु दरी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था करवाने कहा गया है। पदयात्री सेवा केंद्र के समीप स्वच्छता हेतु डस्टबिन की व्यवस्था और प्रतिदिन सफाई की व्यवस्थाकरने भी कहा गया है। साथ ही केन्द्र के पास 50-50 मीटर की दूरी तक लाइट की व्यवस्था करवाने कहा गया है।
पुलिस और परिवहन विभाग को यातायात व्यवस्था के तहत सेवा केंद्रों के समीप रेडियम लगे ड्रमों का उपयोग कर बैरिकेटिंग करने के निर्देश दिए गये हैं। रात के समय मुख्य मार्ग में पेट्रोलिंग पार्टी भी लगातार निगरानी रखें और नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में एम्बूलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं। सभी कार्यों का संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और जनपद के सीईओ को निरीक्षण के निर्देश दिए गये हैं।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत के द्वारा वाॅलेंटियर्स की व्यवस्था करवाएं ताकि पद यात्रियों को मुख्य मार्ग पर नियंत्रित व्यवस्था बनाई जा सके। पुलिस विभाग द्वारा ओवर स्पीडिंग, नशा करके वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करने की बात कही। पद यात्रियों को रात्रि में यात्रा करने की स्थिति में उनके बैगों में स्टीगर लगाने की बात कही इसमें सामाजिक और व्यापारी संगठन से सहयोग करने कहा गया है।
नवरात्रि के अवसर पर मुख्य मार्ग में पंडाल लगाकर यातायात बाधित करने पर नियमानुसार कार्यवाही करने की भी जानकारी दी गई है। साथ ही ध्वनि प्रदूषण यंत्रों का उपयोग नहीं करने और गरबा आयोजन में रात्रि 10 बजे तक का समय का पालन करने की अपील की गई है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, योगेश देवांगन सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न समाजों, व्यापारी संगठन, आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


