खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनके दौरे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता फिर सक्रिय हो गए हैं। वे यहां 8 जिलों में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। 16 सितंबर को शाम 4 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से रायगढ़ पहुंचेंगे। रायगढ़ में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान एवं पदयात्रा’ में शामिल होंगे। शाम 5.30 बजे रायगढ़ से कोरबा के लिये रवाना होंगे। रात्रि 7.30 बजे कोरबा में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं हस्ताक्षर अभियान’ में शामिल होंगे।
एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 17 सितंबर को सुबह 10 बजे कोरबा से रतनपुर जिला बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। 11.30 बजे रतनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे रतनपुर से तखतपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12.30 बजे तखतपुर जिला बिलासपुर में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली’ में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे तखतपुर से मुंगेली के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.30 बजे मुंगेली पहुंचकर ‘वोट चोर गद्दी छोड़ रैली एवं पदयात्रा’ में शामिल होंगे। शाम 4 बजे मुंगेली से बेमेतरा के लिये रवाना होंगे। शाम 4.30 बजे बेमेतरा पहुंचकर ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली’ में शामिल होंगे। शाम 6 बजे बेमेतरा से राजनांदगांव के लिये रवाना होंगे। रात्रि 8 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे।
तीसरे दिन दुर्ग और राजनांदगांव में रहेंगे
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 18 सितंबर को सुबह 11 बजे राजनांदगांव में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं पदयात्रा में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे राजनांदगांव से दुर्ग के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12.30 बजे दुर्ग पहुंचकर वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली’ में शामिल होंगे। दोपहर 2.30 बजे दुर्ग से मिलाई के लिये रखाना होंगे। दोपहर 2.45 बजे भिलाई पहुंचकर वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं पदयात्रा में शामिल होंगे।
कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू
बताया गया है कि कांग्रेस के अभियान के दौरान प्रदेश प्रभारी जिलों के कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होंगे। पीसीसी के कार्य और उनके जिलों में चल रही राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी लेंगे। वहां पर ब्लॉक कमेटियों के कार्यों पर चर्चा करेंगे। हाल ही में पार्टी में अंतर्कलह को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए थे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


