खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बड़े बेटे जगदीश उपासने को पत्र लिखकर दुख जताया है। पत्र में उन्होंने मुश्किल समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनी ताई के बड़े पुत्र जगदीश उपासने के नाम पत्र में लिखा कि आपकी माता रजनी ताई उपासने के निधन के बारे में जानकर गहरा दुःख हुआ। रजनी ताई उपासने का जीवन सेवा व संस्कार को समर्पित रहा। भारतीय जनसंघ के समय से ही वह राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ जुड़ी रहीं और इन विचारों से जन-जन को जोड़ने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए रजनी ताई उपासने न केवल भूमिगत आंदोलनों में सक्रिय रहीं, बल्कि उन्हें जेल भी जाना पड़ा। रायपुर शहर की विधायक के रूप में क्षेत्र के विकास और महिलाओं की प्रगति के लिए उन्होंने प्रभावी कदम उठाये। उनके द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए किए गए कार्यों को याद किया जाएगा। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
आज रजनी ताई उपासने हमारे बीच नहीं हैं, पर उनसे जुड़ी स्मृतियां और जीवन मूल्य परिवार के साथ बने रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार और शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने का धैर्य और संबल प्रदान करें।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


