नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस समय हॉलीवुड, बॉलीवुड और साउथ मिलाकर 6 फिल्में मौजूद हैं। ‘मिराय’ और ‘डेमन स्लेयर’ आ जाने के बाद बाकी की 4 फिल्मों की कमाई में कमी आई है। हालांकि, इसके बावजूद ‘लोका चैप्टर 1’ ठीकठाक कमाई कर रही है। जबकि ‘बागी 4’ जैसी बड़ी फिल्म की कमाई में खास बढ़ोतरी नहीं दिखी।
तो चलिए जान लेते हैं कि ‘मिराय’ और ‘डेमन स्लेयर’ के सामने कौन सी फिल्म कितनी कमाई कर रही है। बता दें कि इन दोनों फिल्मों के आने के बाद से बाकी की 4 फिल्मों की कमाई पर बड़ा असर पड़ा है। जहां ये दोनों डबल डिजिट में कमा रही हैं तो वहीं बाकी की फिल्में (लोका चैप्टर 1 को छोड़कर) 5 करोड़ भी नहीं पहुंच पा रहीं।
‘लोका चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दुलकर सलमान की प्रोड्यस की हुई ये फिल्म पहले ही बड़ी हिट हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो जाने के बावजूद ये सिनेमाहॉल में पहले से मौजूद सभी फिल्मों से ज्यादा कमा रही है। फिल्म ने आज 10:30 बजे तक 6।35 करोड़ कमाते हुए टोटल 112।10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
‘द कन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस हॉरर हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में देसी फिल्मों की तुलना में ठीकठाक कमाई की है। हालांकि आज 9वें दिन फिल्म का कलेक्शन 2.75 करोड़ ही हो पाया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 71.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘मद्रासी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शिवकार्तिकेयन और विद्युत जामवाल की ये एक्शन फिल्म आज 9वें दिन सिर्फ 1.35 करोड़ ही कमा पाई। एआर मुरुगदॉस के डायरेक्शन में बनी फिल्म का टोटल कलेक्शन 53.15 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘बागी 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे बुरी स्थिति में है। जहां जापानी एनीमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ डबल डिजिट में कमा रही है, तो वहीं इसने आज 9वें दिन सिर्फ 0.99 करोड़ कमाए। फिल्म का टोटल कलेक्शन 46.74 करोड़ रुपये हो चुका है।
Trending
- देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप


