खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से इसानीयत को झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है। 45 वर्षीय आरोपी ने 8 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। मामले में शिकायत के बाद आरोपी दुजराम सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मालखरौद थाना अंतर्गत छपोरा चौकी का यह पूरा मामला है। आरोपी दुजराम सोनवानी ने मासूम को घर में अकेले होने का फायदा उठाया और उसे बाजार घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। इसके बाद नाबालिग को अपने घर लेकर आया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
नाबालिग ने रोते-बिलखते अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तत्काल थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दुजाराम सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


