खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या मामले का रायगढ़ पुलिस ने आज खुलासा किया. पड़ोसी लकेश्वर पटेल ने नाबालिग के साथ मिलकर पति-पत्नी और दो बच्चों की निर्मम हत्या की थी। आरोपी ने पत्नी से बुधराम का अफेयर होने के शक में वारदात को अंजाम दिया। पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र के ठुसेकेला राजीव नगर का है।
घर में सो रहे आदिवासी परिवार के चार लोगों को एक-एक कर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा गया था। आरोपी लकेश्वर ने घटना को अंजाम देने से पहले बुधराम के घर की रेकी की थी। पुलिस ने घटना स्थल ले जाकर आरोपियों से पूरी घटना का री-क्रिएशन कराया। आरोपियों के मेमोरेंडम पर टंगिया, रॉड, गैंती, फावड़ा, कपड़े आदि साक्ष्यों की जब्ती कर आरोपी लकेश्वर पटेल और एक नाबालिग को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।
दरअसल, 11 सितंबर को ग्राम ठुसेकेला राजीव नगर के ग्रामीणों ने खरसिया पुलिस को सूचना दी थी कि बुधराम उरांव का घर अंदर से बंद है और बदबू आ रही है। एसपी दिव्यांग पटेल के साथ पुलिस की टीम एफएसएल, फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वाड और बीडीएस की टीम मौके पर पहुंची। जांच में बुधराम उरांव (42), उसकी पत्नी सहोद्रा (37) और दो बच्चों अरविंद (12) और शिवांगी (5) के शव बाड़ी में खाद के गड्ढे से बरामद हुए। धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि पर थाना खरसिया में अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज आईजी डॉ। संजीव शुक्ला ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी दिव्यांग पटेल ने विशेष टीमें बनाकर जांच तेज की।
जांच टीम को पड़ोसी लकेश्वर पटेल पर संदेह हुआ। साक्ष्य मिलने पर पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है, उसका पड़ोसी बुधराम उरांव भी राजमिस्त्री का करता था। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। आरोपी ने बताया कि वह पड़ोसी बुधराम की बाड़ी को खरीदना चाहता था, पर बुधराम ने जमीन बेचने से इंकार किया। करीब 6 माह पूर्व लकेश्वर के लड़के ने बुधराम के घर में घुसकर चोरी की थी, जिसे आपस मे सुलझा लिए थे।
आरोपी लकेश्वर पटेल अपने पड़ोसी बुधराम पर पत्नी के साथ अफेयर का शंका करता था। लकेश्वर पटेल बुधराम से रंजिश रखा हुआ था। वह बुधराम की हत्या की योजना बनाकर मौके की ताक में था। लकेश्वर ने घटना के पहले बुधराम के घर की रेकी की थी। 9 सितंबर की रात उसने बुधराम को खूब नशे में देखा था, उसी रात योजना के मुताबिक लकेश्वर और नाबालिग बुधराम के घर घुसे और सोए हुए बुधराम और उसकी पत्नी व दो बच्चों की हथियार से हमला कर हत्या कर दी। फिर शवों को बाड़ी में ले जाकर खाद में गड्ढा कर दफन कर दिया था।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


