खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान एक प्रसूता महिला का नग्न वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की घोषणा की और वीडियो बनाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं महिला के पति ने गौरेला थाने में FIR दर्ज कराई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि मरवाही निवासी शेख सलीम नामक किसी व्यक्ति ने इस वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने वीडियो बनाने वाले और वायरल करने वाले के खिलाफ IT एक्ट की धारा 66, 67A और BNS की धारा 79 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वीडियो बनाने और वायरल करने में कौन जिम्मेदार है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


