खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बस्तर प्रवास पर आज शनिवार काे जगदलपुर एयरपोर्ट पंहुचने पर बस्तर जिला भाजपा के पदाधिकारियाें एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तत्पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री का बस्तर सांसद निवास में अभिनंदन किया गया,जहां बस्तर सांसद महेश कश्यप, उनकी धर्मपत्नी चंपादेवी कश्यप एवं भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में सम्मिलित होने हेतु आत्मीय आमंत्रण प्रदान किया गया तथा बस्तर की गौरवशाली संस्कृति का प्रतीक ‘नंदी कला कृति’ स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट की गई। मंत्री तोखन साहू ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए बस्तर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपराओं की सराहना की तथा सभी उपस्थित जनों के साथ स्वल्पाहार के साथ विचार विमर्श किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी,भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, जगदलपुर नगर निगम महापौर संजय पांडे, एम.आई.सी. सदस्य संग्राम सिंह राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद योगेंद्र पांडे, मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, पिंटू साव, रजनीश पाणिग्रही, जयराम दास, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी सहित भाजपा जिला एवं मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


