खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में परतापुर थाना अंतर्गत बीएसएफ 47 बटालियन के जवान सर्च आपरेशन पर रवाना हुए थे। अभियान के दाैरान भारी बारिश और दुर्गम रास्तों के बावजूद जवानों ने वालेर नदी और कई नालों को पार करते हुए ग्राम वाट्टेकल और परालमस्पी के घने जंगलों तक पहुंचकर नक्सलियों द्वारा मृत नक्सली नागेश के नाम पर बनाया गया 14 फीट ऊंचे शहीद स्मारक को धवस्त कर दिया है।
बीएसएफ 47 बटालियन के कमांडेंट विजेंद्र नाथ गांगोली ने बताया कि नक्सलियों के 14 फीट ऊंचे शहीद स्मारक को धवस्त कर दिया है। उन्हाेने कह कि नक्सली अक्सर अपने मारे गए साथियों की याद में स्मारक खड़े करते हैं, जिससे वे स्थानीय युवाओं को बरगलाकर संगठन से जोड़ने की कोशिश करते हैं।
ऐसे स्मारकों को ध्वस्त करना नक्सलियों के हौसले पस्त करने और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ की तैनाती के बाद से लगातार प्रयास किया जा रहा है, कि अबूझमाड़ और आस-पास के क्षेत्रों से नक्सलवाद का खात्मा हो सके। उन्हाेने कहा कि जवान न केवल जंगलों में अभियान चला रहे हैं, बल्कि स्थानीय लोगों की मदद और विकास कार्यों में भी योगदान दे रहे हैं। गांव वालों से भी इस अभियान को समर्थन मिल रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


