खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार काे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये । दोनों ओर से लगभग दो घंटे की गोलाबारी के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 2 नक्सलियों के शव बरामद किए गए।
बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि दाेनाे मृत नक्सलियों की शिनाख्त 1. हिड़मा पोड़ियाम उम्र 34 वर्ष निवासी बेडसेट इन्द्रावती क्षेत्र, पदनाम-पीपीसीएम कंपनी नम्बर 2, प्लाटून नम्बर 1 का सदस्य, ईनाम 8 लाख रूपये 2. मुन्ना मड़कम उम्र 25 वर्ष निवासी कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा, पदनाम- कंपनी नम्बर 2, प्लाटून नम्बर 1 का सदस्य, ईनाम 8 लाख रुपये के रूप में की गई है। शव के साथ एक 303 रायफल, 1 मैग्जीन, 4 जिंदा राउण्ड, एक नग 12 बोर बंदूक, 4 जिंदा राउण्ड एवं बैटरी, कार्डेक्स वायर, स्केनर सेट, नक्सली साहित्य व अन्य नक्सल सामग्री बरमद की गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


